{"_id":"5accb2064f1c1bd73d8b4586","slug":"11523364358-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंटाड़ी टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंटाड़ी टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
विजेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
हाटकोटी के पटेल खेल मैदान में आयोजित शेखल प्रीमियर लीग मंगलवार को संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में शेखल पंचायत के पूर्व प्रधान विजय ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी पुलिस वेलफेयर हेडक्वार्टर शिमला भगत सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रंटाड़ी ने क्रिकेट ट्रॉफी जीती। शेखर प्रीमियर लीग में शिमला जिला की करीब 64 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच नेहाधार (बलसन) व रंटाड़ी के बीच खेला गया। इसमें नेहाधार (बलसन) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहाधार ने तय दस ओवरों में छह विकेट खोकर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंटाड़ी की टीम ने बिना विकेट खोए आठ ओवरों में मैच जीत लिया। रंटाड़ी ने नेहाधार (बलसन) को दस विकेटों से हराकर क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 1,55,555 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मुख्य अतिथि विजय सिंह ठाकुर की ओर से दी गई। मुख्य अतिथि ने नवयुवक मंडल को अपनी ओर से एक लाख रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी। उप विजेता टीम को दिनेश नागटा की ओर से 77,777 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बलसन टीम के राहुल को दिया गया। रंटाड़ी टीम के रोहित रांटा को श्रेष्ठ बल्लेबाज, कायना टीम के सुनील को श्रेष्ठ गेंदबाज, रंटाड़ी टीम के संजय को श्रेष्ठ विकेटकीपर, कुटाड़ा टीम के सुधांशु को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के पुरस्कार से नवाजा गया। नवयुवक मंडल शेखल के अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने स्पर्धा के आयोजन में सहयोग करने के लिए सुरेश नागटा, यशवंत नागटा, नरेश नागटा, लेखराज तेगटा, रणधीर चौहान, देविंद्र ठाकुर सहित समस्त ग्रामवासियों का आभार जताया है।