फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुरानी पेंशन स्कीम करें बहाल

पुरानी पेंशन स्कीम करें बहाल

Sun, 25 Mar 2018 08:50 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर पंचायत समिति हाल में रविवार को एनपीएस कर्मचारी संघ की खंड स्तरीय बैठक संघ के राज्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके चलते पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार जताए।

पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना को जो कर्मचारियों पर जबरन थोपी गई है, उसका विरोध किया। संघ के राज्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद पुरानी पेंशन नीति को समाप्त कर उसके स्थान पर नई अंशदायी पेंशन योजना लागू की गई है। इसका मूल वेतन से 10 प्रतिशत हिस्सा मासिक सीपीएफ के नाम पर कर्मचारियों का ही कटता है। इसका काम निजी एजेंसियों के हवाले किया गया है। यह कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने कर्मचारियों को 30 अप्रैल को दिल्ली चलने का आह्वान किया है। बैठक में प्रताप चौहान, श्याम लाल, रमेश चंद, मनी लाल, देविंद्र, गोकुल, पुरुषोतम, कौल सिंह, गुड्डू राम, राकेश कायथ, अजीत, धर्मपाल, चैन राम, रोशन सदानी, हीरा मुडा, पूर्ण सुख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed