फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   निरमंड कॉलेज में दस मेधावी नवाजे

निरमंड कॉलेज में दस मेधावी नवाजे

Thu, 22 Feb 2018 09:37 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में दस मेधावी नवाजे
amarujala - फोटो : amarujala

आनी (कुल्लू)। डिग्री कॉलेज निरमंड के 10 होनहार छात्र-छात्राओं को शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्रभान मेहता ने बताया कि निरमंड कॉलेज के छात्र-छात्राएं शिक्षा और खेलों, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा ने कहा कि गांव की बेटियां किसी से कम नहीं है, उनका शरीर हमेशा स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को कभी भी बीमार होने पर उसका तुरंत उपचार करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी विक्रम सिंह ने छात्रों को वनों की रक्षा करने और आग की घटनाओं से बचाने का आह्वान किया। उन्होंने खाली पड़ी वन भूमि में अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। तहसीलदार नीरजा शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की है। निरमंड कॉलेज की दीपिका ने कुल्लू डांस कुल्लू प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा विमला स्नेही ने राज्यस्तर में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और चंद्रा कुमारी, राजिल, योगेश, धर्मेंद्र, पवन ने भी सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। निरमंड कॉलेज के छात्र दीपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने बाक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस मौके पर लोनिवि के एसडीओ एमडी अकेला, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के प्रधानाचार्य सोमदेव शर्मा, रोशन लाल जोशी, अनिल वर्मा, संजीव कुमार, होशियार शर्मा, राजभगती नेगी, प्रियंका, हिमांशु, पदम स्नेही, विनोद कुमार, एसआर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed