{"_id":"5a75defa4f1c1b83268b82f6","slug":"111517674234-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं को नवाजेंगे शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं को नवाजेंगे शिक्षा मंत्री
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 7 फरवरी को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया जाएगा। समारोहों में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। छात्र स्कूल रामपुर में शिक्षा मंत्री सुबह 11 बजे पहुुंचेेंगे और कन्या स्कूल में दोपहर बाद पहुंचकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। क्षेत्र के लोगों में शिक्षा मंत्री के दौरे को लेकर स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पद भरने की उम्मीद जगी है।
छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बताया कि शिक्षा मंत्री के स्वागत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बताया कि शिक्षा मंत्री के स्वागत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।