{"_id":"6aa53b36d3f779a71b07194f","slug":"110-people-donated-blood-in-ani-and-one-pledged-to-donate-organs-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-169566-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में 110 ने किया रक्तदान, एक ने अंगदान का लिया प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में 110 ने किया रक्तदान, एक ने अंगदान का लिया प्रण
विज्ञापन
सचेत संस्था ने स्थापना दिवस पर लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। सचेत संस्था ने 15वें स्थापना दिवस पर राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में रक्तदान और अंगदान प्रेरणा शिविर आयोजित किया। शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश और शनिवार को अवकाश होने के बावजूद शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 114 रक्तदानी पहुंचे, जिनमें से 110 ने रक्तदान किया। चंद्रेश कुमार ने मरणोपरांत अंगदान की शपथ ली।
सचेत संस्था 15 वर्षों से आरटीआई और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में काम कर रही है। वर्ष 2012 में पंजीकृत संस्था का उद्देश्य प्रदेश के अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करने के साथ लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना है। संस्था ने वर्ष 2016 में आनी में पहला रक्तदान एवं मरणोपरांत अंगदान प्रेरणा शिविर आयोजित किया था। संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान ने बताया कि अंगदान के लिए प्रेरणा प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता के पिता के नेत्रदान से मिली। इसके बाद संस्था ने लगातार अंगदान के लिए प्रेरित किया। अब तक 91 लोग अंगदान की शपथ ले चुके हैं। इनमें से छह लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है।
शिविर में अध्यक्ष डोला सिंह चौहान, प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता, सचिव गौरव मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष गुड्डू ब्रह्मचारी और सदस्यों चमन शर्मा, लाल सिंह ठाकुर, अनूप शर्मा, सेना ठाकुर, स्नेह ठाकुर, राकेश ठाकुर, मूल चंद बिष्ट और डीवेन ठाकुर ने सहयोग किया। डिग्री कॉलेज आनी के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों और आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की टीम ने भी शिविर में भागीदारी की।