{"_id":"60eafc4c8ebc3ec1f7451daf","slug":"102-tree-panted-to-tribute-ex-cm-virbhadra-singh-rampur-hp-news-sml3765358190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री की याद में रोपे 102 देवदार के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री की याद में रोपे 102 देवदार के पौधे
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के सिकासेरी गांव में युवाओं ने पौधरोपण अभियान चलाया। काली माता युवक मंडल के सदस्यों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की याद में 102 देवदार के पौधे रोपे। सरपारा पंचायत उपप्रधान चुन्नी लाल परशेटका की अगुवाई में चलाए अभियान के तहत जहां युवाओं ने पौध रोपकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी, वहीं उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
अभियान के तहत वार्ड सदस्य शकुंतला देवी विशेष रूप से मौजूद रही। अभियान के दौरान युवाओं ने अन्य लोगों से भी पौधे रोपने का आग्रह किया। उपप्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की पहल के लिए सभी को आगे आना होगा, तभी भावी पीढ़ी को एक अच्छा वातावरण मिल पाएगा।
इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष प्रदीप करशेल, उपप्रधान अमन करशेल, अजीत, इंद्र, जेपी, संजीव, सुनील, प्रवीण, आशीष, मोहित, विक्की, भूप सिंह, ध्रुव, राकेश, मनोज और काकू परशेटका मौजूद रहे।