फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सतीश की शहादत को भूली सरकार

सतीश की शहादत को भूली सरकार

Wed, 16 May 2018 09:03 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कारगिल युद्ध के दौरान कुमारसैन तहसील के सतीश कुमार शहीद हो गए थे। सतीश कुमार कुमारसैन तहसील के तहत बड़ागांव सांगरी के रहने वाले थे। 28 वर्ष की उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते समय वह शहीद हुए थे। सरकार ने बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर रखने का आश्वासन दिया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बार बार प्रदेश सरकार से कई बार मांग उठा चुके हैं। शहादत के समय बड़ागांव स्कूल में शहीद की प्रतिमा बनाने की बात कही गई थी। शहीद की प्रतिमा को उनके परिवार ने अपने दम पर स्थापित कर दिया था। बड़गांव पंचायत के प्रधान योध राज ठाकुर, बड़ागांव पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर रखने की मांग उन्होंने पंचायत समिति की बैठक में बार-बार रखी। बाबजूद इसके आज तक नामकरण नहीं हो पाया है। जिला परिषद सदस्य कृष्णा कौशल, बीडीसी बनाहर रीमा देवी, प्रधान जार आरती निर्मोही, प्रधान मलैड़ी विक्की, प्रधान शिवान गुड्डी देवी, प्रधान कांगल रोशनी देवी, प्रधान जंजैहली पिंकी ठाकुर, प्रधान नंदलाल नैहरटू, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंडित शशीपाल डोगरा और बीडीसी बड़ागाव अनिल वर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बड़ागांव स्कूल का नामकरण जल्द से जल्द शहीद सतीश कुमार के नाम पर किया जाए। उधर, एसडीएम नीरज गुप्ता ने बताया कि इस मामले को उच्चाधिकारियों को समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed