{"_id":"5a9aa6364f1c1b05738ba514","slug":"101520084534-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब उड़ा गुलाल
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/ठियोग/ननखड़ी
हर साल की भांति इस बार भी रामपुर और आसपास क्षेत्रों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामपुर ब्रौ, जगातखाना, चाटी और झाकड़ी में सुबह से लेकर दोपहर तक खूब गुलाल उड़ाया गया। क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे रंग लगाकर बधाई दी। रामपुर में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने होली पर्व मनाया। सत्यनारायण मंदिर स्थित संघ कार्यालय में सुबह करीब साव दस बजे स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर बधाइयां दी।
आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रताप सिंह की अगुवाई में सत्यनारायण मंदिर से मुख्य बाजार, गांधीपार्क से ओल्ड बस स्टैंड और मिनी सचिवालय से होकर पूरी परिक्रमा की। स्वयं सेवकों ने मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे देश भक्ति गीतों पर खूब रंग जमाया। रामपुर में पहली बार संघ ने होली पर डीजे और स्पेशल दही पुड़े की व्यवस्था भी की थी। उधर, व्यापार मंडल ठियोग ने हर वर्ष की तरह होली पर्व पर सिविल अस्पताल ठियोग में मरीजों को फल, जूस और बिस्कुट बांटे। एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल ठियोग ने मरीजों को फल बांटे। उधर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला टूटू में वीरवार को छात्रों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व मनाया। मुख्य अध्यापक भागेंदर गौतम ने बताया कि पर्व धूमधाम से मनाया गया।