{"_id":"5a072dc94f1c1b74698bb06c","slug":"101510419913-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से तालाब में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से तालाब में गिरी महिला, मौत
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाली सरोग पंचायत में बने एक तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय पेश आया जब महिला गांव के साथ बने एक तालाब में मछलियों को दाना डाल रही थी। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह महिला शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के साथ बने तालाब में मछलियों को आटे डालने गई थी। तालाब के किनारे अचानक महिला का पैर फिसला और वह तालाब में जा गिरी। उसे कोई सहायता नहीं मिल पाई, जिस कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान बिमला (50) निवासी सरोग के रूप में हुई है। इस महिला की दाहिनी टांग भी सुचारु रूप से कार्य नहीं करती थी। महिला जब तालाब में गिरी तो किसी ने उसे नहीं देखा। हालांकि, जब स्थानीय लोगों ने महिला का शव देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचना सुबह साढ़े दस बजे के करीब मिली। मौके पर गई एएसआई सुभाष कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने स्थानीय जनता की मदद से महिला को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी ठियोग बलवीर जसवाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है।