फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   100 link roads closed in Kinnaur, Reckong Peo, snowfall

Rampur Bushahar News: बर्फबारी से जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर थमी वाहनों की रफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिले की 100 संपर्क सड़कें बाधित होने से बढ़ी दुश्वारियां
विज्ञापन


कल्पा और पूह के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार सुबह भी जारी रही। जनजातीय जिले में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया है। बर्फबारी के कारण जिले के सभी ग्रामीण रूट ठप हो गए हैं। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिले के कल्पा और पूह खंड के कई इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है। किन्नौर जिले में हुई बर्फबारी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है, जबकि अधिकतर ग्रामीण इलाके के लोगों की कठिनाइयां बढ़ गई हैं। जिले के छितकुल सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज हुआ है। कल्पा और सांगला के 100 ग्रामीण रूट बर्फबारी और फिसलन के कारण ठप पड़े हैं। इनमें कल्पा और पूह खंड की 73, जबकि निचार खंड के 27 संपर्क मार्ग शामिल हैं। अवरुद्ध मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर जुटे हैं।
बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले में 452 टांसफार्मर में से पूह क्षेत्र में 26 बंद हैं। 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से पूह के कई इलाकों में सोमवार शाम से बिजली गुल हो गई है। कल्पा खंड में 51 और पूख खंड में 81 डीटीआर ठप पड़े हैं। बर्फबारी के कारण सोमवार देर रात को चांगों से मलिंग नाला में यात्री फंस गए थे, जिन्हें रात में ही रेस्क्यू कर चांगों रेस्ट हाउस पहुंचाया है। पूह में 100 से अधिक यात्री फंसे हुए थे, जिन्हें अलग-अलग रेस्ट हाउस और पूह मॉनेस्ट्री में ठहरने का प्रबंध किया गया है। उन्हें मार्ग के बहाली तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

चांगों से मलिंग नाला में फंसे यात्री निकाले
कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि नेशनल हाईवे-पांच खाब तक ठीक है और खाब से आगे चांगों तक सड़क पर फिसलन बनी हुई है। इस कारण यात्रियों को पूह से आगे नहीं छोड़ा जा रहा है। सोमवार देर रात को चांगों से मलिंग नाला में यात्री फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है। कड़छम से सांगला तक मार्ग बहाल कर दिया है। यहां से आगे छितकुल के लिए मार्ग बहाली के लिए दो मशीनें तैनात की गई हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत बोर्ड के एक्सईएन को निर्देश दिए हैं। जल शक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की बहाली के लिए 11 मशीनें और 250 मजदूर तैनात

लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन कल्पा और पूह खंड की 73 सड़कें बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गई हैं। सड़कों की बहाली के लिए 11 मशीनें और 250 मजदूर तैनात किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आनंद शर्मा ने बताया कि निचार खंड की 27 सडक़ों को बहाल करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed