{"_id":"67d1c04489ee84913c05216b","slug":"rain-and-snowfall-forecast-in-many-areas-of-himachal-on-thursday-bad-weather-till-march-15-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, 15 मार्च तक मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई क्षेत्रों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, 15 मार्च तक मौसम खराब
Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। चंबा और लाहौल घाटी में हिमखंड गिरे। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार गया । प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इससे मौसम में गर्माहट बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान भी इन दिनों सामान्य से अधिक चल रहा है।
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार सड़क पर बुधवार सुबह हिमखंड गिर गया। इससे सड़क बंद हो गई है। मनाली से लेेकर लाहौल तक भी जगह-जगह हिमस्खलन हो रहा है। मंगलवार देर रात को मनाली-केलांग हाईवे तीन पर तेलिंग नाला में हुए हिमस्खलन से हाईवे करीब दो घंटे अवरुद्ध रहा। कुल्लू और लाहौल में दुश्वारियां जारी हैं। बुधवार को भी रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर व चंबा जिला में हिमखंड का अलर्ट जारी किया है। कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में 121 सड़कें और बिजली के 27 ट्रांसफार्मर ठप हैं। राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर मौसम साफ रहा।
प्रमुख स्थलों का यह रहा अधिकतम तापमान
बिलासपुर अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, ऊना में 30.5, कांगड़ा में 29.1, सुंदरनगर में 28.8, मंडी में 28.6, सोलन में 28.0, नाहन में 27.5, धर्मशाला में 26.0, भुंतर में 25.1, शिमला में 21.0 और मनाली में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।