{"_id":"67ff3a77424d20bdc3019e3b","slug":"president-himachal-visit-before-murmu-arrival-flowers-bloomed-in-rashtrapati-bhavan-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Himachal Visit: मुर्मू के आने से पहले राष्ट्रपति भवन में आई फूलों की बहार, सजावट देखने आ रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Himachal Visit: मुर्मू के आने से पहले राष्ट्रपति भवन में आई फूलों की बहार, सजावट देखने आ रहे सैलानी
Wed, 16 Apr 2025 10:35 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:35 AM IST
सार
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार से उद्यान उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह 20 अप्रैल तक चलेगा। फूलों की सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे से पहले फूलों से महका राष्ट्रपति भवन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति के शिमला दौरे से पहले द रिट्रीट (राष्ट्रपति भवन) में फूलों की बहार आ गई है। ट्यूलिप, गुलाब, लिली और हाइड्रेंजिया समेत 60 से अधिक किस्मों के फूलों भवन परिसर महक रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार से उद्यान उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह 20 अप्रैल तक चलेगा। फूलों की सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी भी आ रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पांच प्रकार के ट्यूलिप लगाए गए हैं। यह पूरी तरह खिले हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 5 से 9 मई के दौरे से पहले राष्ट्रपति भवन का पूरा रंग-रोगन किया गया है।
विज्ञापन
भवन में मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। सड़क पर मरम्मत कार्य किया गया है। राष्ट्रपति भवन के मैनेजर संजू डोगरा ने बताया कि उद्यान उत्सव में सैलानी पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के आने से पहले सारी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन