फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparations to implement dress code for teachers in government schools of Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी, जानें

Sun, 09 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर शिक्षकों के लिए कोड तय किया है। 

विज्ञापन
Preparations to implement dress code for teachers in government schools of Himachal Pradesh
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर शिक्षकों के लिए कोड तय किया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षक रोल मॉडल होते हैं। शिक्षकों की ड्रेस और व्यवहार का स्कूली बच्चों पर सीधा असर पड़ता है। जिन स्कूलों में ड्रेस कोड लागू हुए हैं, वहां बदलाव देखा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षकों के लिए बीते वर्ष स्वैच्छिक ड्रेस कोड लागू किया गया है। कई स्कूलों के प्रिंसिपलों ने शिक्षकों के आग्रह पर ड्रेस कोड को शुरू करने की निदेशालय के पास वकालत की। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के कई स्कूलों में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब सभी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड शुरू करने की तैयारी है। योजना के तहत शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार का ड्रेस कोड तय हो सकती है। देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है।
विज्ञापन


शिक्षकों की ड्रेस के रंग तय करने के लिए अधिकारियों ने अन्य राज्यों का ड्रेस कोड स्टडी करना शुरू कर दिया है। विषय विशेषज्ञों से भी मदद ली जाएगी। शिक्षकों के स्कूल में फैशनेबल कपड़े पहनकर आने पर पहले से ही प्रदेश में रोक लगाई गई है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों को विद्यार्थी अपना रोल मॉडल मानते हैं। बच्चे शिक्षकों को देखकर अपना व्यवहार बनाते हैं। ऐसे में शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेवारी है कि बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed