फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Anurag Thakur says the demands of employees and pensioners had been pending for several years

राजनीति: अनुराग बोले- कर्मचारियों की मांगें कई वर्षों से थीं लंबित, हमारी सरकार में बढ़ाए पैसे भी नहीं दिए

Sat, 24 Oct 2026 12:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:21 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक और समीरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Politics: Anurag Thakur says the demands of employees and pensioners had been pending for several years
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक और समीरपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जबकि समीरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया। मीडिया को दिए ब्यान में अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों, पेंशनरों और खिलाड़ियों की मांगों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगें कई वर्षों से लंबित हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिन आर्थिक लाभों की घोषणा की गई थी, वे भी कर्मचारियों को नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चार साल हो चुके हैं, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कई खिलाड़ियों को भी उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, देर आए दुरुस्त आए, कुछ तो दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया।  इसके बाद उन्होंने कन्या पूजन किया और नौ कन्याओं को स्कूल बैग के साथ शिक्षा एवं खाद्य सामग्री भेंट की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं सुजानपुर स्थित अनाथ आश्रम के 12 बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की। इस पहल के माध्यम से बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित
समीरपुर रेस्ट हाउस में जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में अनुराग सिंह ठाकुर को तलवार, शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। जन्मदिन के कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी और राजीव सहजल सहित कई भाजपा नेता गांधी चौक और समीरपुर पहुंचे। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी अनुराग सिंह ठाकुर से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed