{"_id":"6816f131c79e5d0fd50e88a1","slug":"pbks-vs-lsg-ipl-20225-dharamshala-rain-forecast-raised-concerns-pitch-report-weather-forecast-and-more-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 20225: धर्मशाला में तीन मैच खेलेंगे किंग्स, पहली भिड़ंत आज लखनऊ से, बारिश के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 20225: धर्मशाला में तीन मैच खेलेंगे किंग्स, पहली भिड़ंत आज लखनऊ से, बारिश के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता
Sun, 04 May 2025 10:16 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 04 May 2025 10:16 AM IST
सार
IPL 2025: आईपीएल 2025 में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। ये मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलाधार की पहाड़ियों से घिरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार से आईपीएल का रोमांच शुरू हो रहा है। धर्मशाला को आईपीएल के तीन मैचों की मेजबानी मिली है। मुल्लांपुर के बाद दूसरा होम ग्राउंड होने के नाते किंग्स के यहां तीन मैच होंगे। पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स से है। उसके बाद 8 मई को दिल्ली, 11 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला है। हालांकि, रविवार के मैच पर बारिश का साया है। मौसम विभाग की ओर से 4 मई को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स और छठे नंबर पर ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच काफी अहम है। 22,000 क्षमता के धर्मशाला स्टेडियम में दर्शक शाम 4:30 बजे से प्रवेश कर सकेंगे। खाने-पीने की चीजें अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मैच से एक दिन पहले भी शनिवार को स्टेडियम के सात स्टैंडों के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री जारी रही। सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस-होमगार्ड के करीब 1,200 जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
प्रीति ने स्टेडियम में किया हवन : मुकाबले के दौरान बारिश न हो इसके लिए पंजाब किंग्स की सह मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने स्टेडियम में हवन यज्ञ किया और देवता इंद्रुनाग से मौसम साफ रखने और टीम की जीत के लिए कामना की।
ये भी पढ़ें- Himachal News: साधुपुल में एडवेंचर एक्टिविटी करते नीचे जा गिरा पंजाब का पर्यटक, मौत; हुक टूटने से हुआ हादसा
ये भी पढ़ें- Himachal News: साधुपुल में एडवेंचर एक्टिविटी करते नीचे जा गिरा पंजाब का पर्यटक, मौत; हुक टूटने से हुआ हादसा
हेडन बोले - बेहतर प्रदर्शन करेंगे किंग्स
पंजाब ने मुल्लांपुर में बेहतर प्रदर्शन किया है। अपने दूसरे होम ग्राउंड में भी किंग्स से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। ये बात पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रॉड हेडन ने पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मैच के लिए सभी ने अच्छा अभ्यास किया है और यहां की पिचों को अच्छी तरह से समझा है। हेडन ने कहा कि धर्मशाला का वातावरण और दर्शकों का समर्थन हमेशा टीम को मिलता रहा है, जो टीम के हौसले को और मजबूत करता है। खिलाड़ी यहां खेलने के लिए उत्साहित हैं और हम अपने होम ग्राउंड में शानदार जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

पंजाब के साथ रोचक होगा मुकाबला : मिलर
पंजाब के साथ मैच के लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है। हम जानते हैं कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करना है। हम मैच जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। ये बात लखनऊ के खिलाड़ी डेविड मिलर ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पंजाब शानदार फॉर्म में है उसकी गेंदबाजी में भी अच्छा संतुलन देखने को मिल रहा है। मयंक की वापसी से गेंदबाजी और मजबूत हो गई है। कुछ दिनों से यहां बादलों के साथ हल्की ठंड है। अगर मैच के दौरान भी यही स्थिति रही तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। मिलर ने विश्वास जताया कि यह मैच इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित होगा।