फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal solan accident during rope course tourist fell down after safety belt hook broked

Himachal News: साधुपुल में एडवेंचर एक्टिविटी करते नीचे जा गिरा पंजाब का पर्यटक, मौत; हुक टूटने से हुआ हादसा

Sun, 04 May 2025 10:04 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 10:04 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एडवेंचर एक्टिविटी करते एक पर्यटक नीचे जा गिरा। मृतक की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal solan accident during rope course tourist fell down after safety belt hook broked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

कंडाघाट क्षेत्र के साधुपुल में वीरवार को एडवेंचर एक्टिविटी करते एक पर्यटक नीचे जा गिरा। हादसा सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने के कारण हुआ। घायल पर्यटक ने उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 1 मई को गोपाल पत्नी के साथ साधुपुल घूमने आए थे, जहां पर वह माउंटेन रिवर कैंप में रोप कोर्स व एडवेंचर एक्टिविटी के लिए रस्सी पर चढ़े।
विज्ञापन


रोप कोर्स का पांचवां पड़ाव पार करते हुए असंतुलित होकर बेल्ट के सहारे नीचे लटक गए। कैंप साइट के कर्मचारी उन्हें रेस्क्यू करने लगे, तभी सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटने से  करीब 12 फीट नीचे जा गिरे। उन्हें कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया। यहां शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed