फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   oil tanker caught fire after the explosion in himachal

हिमाचल: तेल टैंकर में आग लगने के बाद धमाके

Wed, 14 Aug 2013 08:05 PM IST
नूरपुर (कांगड़ा)/ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
oil tanker caught fire after the explosion in himachal

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर खज्जियां के समीप टट्टल गांव में बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे पेट्रोल के टैंकर (एचपी-38 बी-3588) के अगले हिस्से में अचानक आग लगने से धमाके हो गए।

विज्ञापन


धमाकों की वजह से साथ लगती एक दुकान में भी आग लग गई। दुकान में रखा नसीब सिंह का एक स्कूटर और मोटरसाइकिल समेत घर का सामान स्वाह हो गया। हादसे में टैंकर का चालक बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन


घटनास्थल के नजदीक पेट्रोल पंप में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी भी आग की चपेट में आने से जख्मी हो गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्ता सर्विस स्टेशन डमटाल का टैंकर टट्टल पेट्रोल पंप में सप्लाई देने के बाद बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे वापस लौट रहा था। चालक विक्की निवासी गांव धार जिला पठानकोट (पंजाब) ने टैंकर को पेट्रोल पंप से करीब 150 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे दुकानों के आगे खड़ा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टैंकर चालक समेत दो-तीन लोग जैसे ही वाहन से पेट्रोल चोरी करने लगे, टैंकर के अगले हिस्से (इंजन) में आग लग गई। धमाकों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंच गए।

घायलों को इलाज के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाया गया गया। चालक विक्की को टांडा रेफर कर दिया गया। पेट्रोल पंप कर्मी प्रीतम सिंह का नूरपुर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक टैंकर का बॉल्व खोलकर तेल निकालने की कोशिश करते समय अचानक टैंकर में आग लग गई। डीएसपी राजीव अत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एसडीएम अश्वनी सूद ने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान में पड़े सामान के हुए नुकसान का आकलन करने के बाद दुकानदार को उचित आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।


फिलहाल पीड़ित नसीब सिंह को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। पूर्व विधायक राकेश पठानिया और नूरपुर संगठनात्मक जिला भाजपा महासचिव रणवीर सिंह निक्का ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed