फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Herald Case Jairam Thakur Congress threaten investigative agencies

National Herald Case: जयराम ठाकुर बोले- जांच एजेंसियों और आवाज उठाने वालों को धमकाना चाहती है कांग्रेस

Wed, 16 Apr 2025 06:14 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अब देश भर की जांच एजेंसियों को डराना धमकाना चाहती है। 

विज्ञापन
National Herald Case Jairam Thakur Congress threaten investigative agencies
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी के जंजैहली में भाजपा द्वारा आयोजित 'सक्रिय सदस्य सम्मेलन' को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार अब देश भर की जांच एजेंसियों को डराना धमकाना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि देश की जांच एजेंसियां कांग्रेस को किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दें और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें। इसी तरह कांग्रेस के नेता विमल नेगी की मौत के मामले में भी धमकी देकर भाजपा के नेताओं को और आम लोगों को डराना चाहते हैं। अगर सरकार को लोगों के आरोप से इतनी ही समस्या है तो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दे, क्योंकि पूरे प्रदेश के लोग, विमल नेगी के परिवार के लोग पावर कॉरपोरेशन के लोग यही चाहते हैं। आज कांग्रेस द्वारा देश भर में ईडी कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। यह घेराव इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि ईडी ने कांग्रेस के सर्वे सर्वा राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें उनका नाम शामिल किया है। इस तरीके से जांच एजेंसियों के कार्यालय का घेराव करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार करना और उसके बाद भ्रष्टाचारी  को शह देना कांग्रेस की पुरानी रीति रही है। 1937 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया गया था, शुरुआत में इसके 5 हजार शेयर होल्डर्स थे, यानी नेशलन हेराल्ड कभी नेहरू परिवार की जागीर नहीं रहा। इसमें उस समय के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का भी सहयोग था। नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन 2008 में बंद हो गया। इसके बाद नेशनल हेराल्ड की हजारों करोड़ों की प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए नेहरू गांधी परिवार द्वारा जो हथकंडे अपनाए गए वह अपने आप में ऐतिहासिक हैं। किसी भी रसूखदार परिवार का सदस्य होने से किसी भी व्यक्ति को घोटाले करने की छूट नहीं मिलती है कांग्रेस को यह स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए। नेशनल  हेराल्ड में करोड़ों रुपए का घपला रिकॉर्डेड है। उसके दस्तावेज हैं। सबूत हैं गवाह हैं। उससे कांग्रेस कैसे भाग सकती है? इसलिए कांग्रेस के लोगों को इस तरीके से अराजकता फैलाने के बजाय कानून की स्थापित प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए अगर वह दोषी नहीं है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड को हिमाचल के लोगों ने भ्रष्टाचार के मामले का अलावा कभी सुना नहीं होगा, हिमाचल के लोगों ने कभी पढ़ा नहीं होगा, हिमाचल प्रदेश में जिसकी एक कॉपी भी नहीं आती होगी, उसके लिए सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने ढाई साल में लगभग ढाई करोड़ रुपए का विज्ञापन दिया है। विज्ञापन सिर्फ इसलिए दिया गया है क्योंकि वह राहुल गांधी का अखबार है। कांग्रेस का अखबार है। एक तरफ प्रदेश में महिला को अपने इलाज के लिए अपने जेवर गिरने पड़ रहे हैं। मात्र ₹50000 के इंजेक्शन के लिए एक बेटी के सर से पिता का साया उठ जा रहा है इस प्रदेश में राहुल गांधी के अखबार के लिए सरकार ढाई करोड रुपए खर्च कर रही है। एक सरकार के लिए इससे ज्यादा हास्यास्पद और संवेदनहीनता का और क्या हो सकता है।

जयराम ठाकुर ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार के एक-एक झूठ को हर कार्यकर्ता बेनकाब करे। कांग्रेस के नेताओं द्वारा फैलाई जा रहे झूठ के बारे में कांग्रेस के नेताओं से सवाल करें और प्रदेश के लोगों को आगाह करें। अब इस सरकार का कोई भविष्य नहीं है। जिस तरीके से झूठ के दम पर सत्ता हथियाना वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली के लोगों ने सबक सिखा दिया इस तरीके का सबक अब हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस को सिखाएंगे और फिर इस बार सत्ता से जाने के बाद कांग्रेस कहीं नजर नहीं आएगी। कांग्रेस इस बार हिमाचल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। क्योंकि कांग्रेस का झूठा अब बार-बार नहीं चलने वाला है। प्रदेश के लोगों को कांग्रेस की हकीकत पता चल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed