फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nalagarh blast case Babbar Khalsa and Punjab Sovereignty Alliance claimed responsibility

नालागढ़ धमाका मामला: NIA ने दूसरे दिन CCTV फुटेज खंगाली, बब्बर खालसा व पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने ली जिम्मेदारी

Sun, 04 Jan 2026 10:22 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 10:22 AM IST
सार

नालागढ़ में संदिग्ध धमाके के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी एनआईए चंडीगढ़ से टीम नालागढ़ पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। धमाके की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Nalagarh blast case Babbar Khalsa and Punjab Sovereignty Alliance claimed responsibility
जांच करती हुई एनआईए टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नालागढ़ पुलिस थाने के समीप हुए संदिग्ध धमाके के मामले में एनआईए की टीम लगातार नालागढ़ में जरूरी सबूत जुटाने में लगी हुई है। वहीं सीआईडी के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। शनिवार को दूसरे दिन भी एनआईए चंडीगढ़ से टीम नालागढ़ पहुंची और जरूरी सैंपल लिए। टीम करीब पांच घंटे तक     यहां पर रही। साथ ही उन्होंने आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टीम ने आसपास भी कई लोगों से पूछताछ की और इसमें किसी संदिग्ध या धमाके से संबंधित कोई जानकारी होने के बारे में पूछा। वहीं अभी एफएसएल की रिपोर्ट पर पूरा मामला टिका हुआ है। उसमें धमाके को लेकर अहम सबूत मिल सकते हैं। इस मामले में प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों की चूक पर भी सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी है। जांच एजेंसियों के आला अधिकारी भी तीन दिनों से बद्दी में डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एसपी बद्दी ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमों को गठन किया है,जिसमें साइबर, सीसीटीवी, नालागढ़ थाना की टीमें भी शामिल हैं। एसपी विनोद धीमान का कहना है कि विस्फोट में थाने के स्टोर रूम के अलावा कुछ भवनों के शीशे टूटे हैं। पुलिस ने इस क्षेत्र को तत्काल सील कर दिया था। पंजाब पुलिस और एनआईए की टीमों से भी संपर्क स्थापित किया गया है। नालागढ़ में धारा 324(4), 125 बीएनएस व एक्सप्लोजिव सब्सटेंस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

उधर, दक्षिण रेंज की डीआईजी अंजुम आरा ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का पता चल पाएगा। सभी टीमें अपने स्तर पर काम कर रही हैं।

बब्बर खालसा और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने ली जिम्मेदारी
नालागढ़ थाने के साथ हुए धमाके की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब सॉवरेनिटी अलायंस ने ली है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट से इसका खुलासा हुआ है। पोस्ट में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश में कृत्रिम नशीले पदार्थ बनाकर पंजाब भेजे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसा न होने से भी पंजाब के युवा ड्रग्स के कारण मारे जा रहे हैं। इसीलिए उन्हें यह जवाब देना पड़ा। यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा या इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो अगली बार पुलिस प्रशासन के वाहनों और मुख्यालयों में आईईडी लगाए जाएंगे। यह लड़ाई किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ है। वहीं पुलिस इस बारे में चुप्पी साधे हैं।

सीएम बोले-एनआईए की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहेंगे... नालागढ़ में धमाके के मामले में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एनआईए की टीम जांच कर रही है। एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है।  जहां ब्लास्ट हुआ, वहां पर पहले कबाड़ हुआ करता था। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। एनआईए की टीम जब रिपोर्ट देगी, तभी कुछ कहा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed