फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mushroom Health Drink will strengthen childrens teeth and bones know in detail

Mushroom Health Drink: बच्चों के दांत, हड्डियां मजबूत करेगा मशरूम का हेल्थ ड्रिंक, जानें विस्तार से

Sun, 15 Sep 2024 11:18 AM IST
अंकेश डोगरा ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 11:18 AM IST
सार

ढिंगरी मशरूम से तैयार हेल्थ ड्रिंक पाउडर का दूध के साथ सेवन करने से बच्चों को प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में मिलेगा। इसे हॉर्लिक्स और बॉर्नविटा की तरह प्रयोग किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Mushroom Health Drink will strengthen childrens teeth and bones know in detail
डीएमआर सोलन की ओर से तैयार किया गया मशरूम हेल्थ पाउडर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुंब अनुसंधान निदेशालय ने ढिंगरी मशरूम से हेल्थ ड्रिंक पाउडर तैयार किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि दूध के साथ इसका सेवन करने से बच्चों को प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में मिलेगा। वहीं, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने सहित दांत और हड्डियों को मजबूत करने में लाभदायक होगा। बेहतरीन स्वाद के लिए इसमें प्राकृतिक चॉकलेट फ्लेवर भी दिया गया है।

विज्ञापन


ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
मशरूम में फाइबर, पोटेशियम सहित विटामिन सी होने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा। ड्रिंक पाउडर तैयार करने के लिए पहले मशरूम को सुखाया गया। बाद में कई प्राकृतिक पोषक तत्व मिलाकर इसे तैयार किया गया है। इसे हॉर्लिक्स और बॉर्नविटा की तरह प्रयोग किया जा सकता है। शाकाहारी भोजन खाने वाले बच्चों समेत अन्य लोगों के लिए प्रोटीन का यह भरपूर माध्यम हो सकता है।
विज्ञापन




'बच्चों समेत बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद'
डॉ. अनुराधा ने बताया कि ढिंगरी मशरूम में प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। ढिंगरी को धूप में सुखाने के बाद विटामिन डी की मात्रा भी दोगुना बढ़ जाती है। उधर, खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञों ने मशरूम से हेल्थ ड्रिंक पाउडर तैयार किया है। यह बच्चों समेत बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद होगा। जल्द ही इसे बाजार में भी उतारने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं घर बैठे भी तैयार कर सकेंगी पेय
हिमाचल में ढिंगरी और बटन मशरूम की खेती बड़े पैमाने पर होती है। कई बार मशरूम के ग्रोवरों को सही दाम नहीं मिल पाते हैं। इसके लिए खुंब अनुसंधान केंद्र में मशरूम की कई खाद्य वस्तुएं तैयार की हैं। मशरूम उत्पादक और स्वयं सहायता समूहों के लिए यह रोजगार का अच्छा और सस्ता साधन है। महिलाएं घर बैठे ही हेल्थ ड्रिंक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed