{"_id":"2527d7646cafc803b542c4bbcd8967d8","slug":"murder-and-suicide-case-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी ने की पति की हत्या, फिर आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पत्नी ने की पति की हत्या, फिर आत्महत्या
अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी की लंबीधार (शोड़ी) में पति और पत्नी की मौत का मामला लगभग सुलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि प्रेम लाल के सिर पर हुए जोरदार प्रहार से उसकी मौत हुई है, जबकि बाद में पत्नी ने फंदा लगा कर अपनी जान दी है।
विज्ञापन
इससे साफ हो गया है कि दोनों में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के कारण ही यह घटना घटी है। हालांकि अभी पुलिस अन्य पहलुओं पर गौर कर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की पुष्टि थाना प्रभारी रामपुर मंगत राम ने की है।
विज्ञापन
28 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबीधार जंगल में पेड़ से एक महिला का शव लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उक्त महिला अमिता उर्फ अनिता के पति का शव कमरे में था। जहां पुलिस को एक लोहे की रॉड भी मिली।
विज्ञापन
हालांकि पहले से ही तय था कि इस मामले में पत्नी ने पति को मारने के बाद फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। क्योंकि दोनों में लंबे समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। लेकिन पुलिस फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब साफ हो गया है। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की छानबीन कर रही है कि इस मामले में किसी और का हाथ तो नहीं है। थाना प्रभारी रामपुर मंगत राम ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें पाया गया है कि प्रेम लाल की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। जबकि महिला की मौत फंदे पर झूलने से हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी जांच कर रही है कि मामले में किसी और व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।