फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Kangana Ranaut Controversial Statement About Punjab And Farmers Movement

BJP: कंगना के विवादित बयानों पर कांग्रेस हमलावर; भाजपा ने कहा- वे नीतिगत मामलों में बोलने के लिए अधिकृत नहीं

Mon, 26 Aug 2024 05:27 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

अकसर विवादों में रहने वाली मंडी सांसद कंगना रणौत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद कांग्रेस लगातार हमलावर है। भाजपा ने प्रेस नोट जारी कर कंगना रणौत के बयान से किनारा किया है। 

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut Controversial Statement About Punjab And Farmers Movement
कंगना रणौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने एक निजी अखबार को इंटरव्यू दिया जिस पर बवाल मच गया है। बवाल पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और भाजपा ने कंगना रणौत के बयान से किनारा कर लिया है। भाजपा का कहना है कि ये उनका निजी मत है और पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना राणौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रणौत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला
बता दें कि कंगना रणौत ने एक निजी अखबार को इंटरव्यू को में बयान दिया था कि ''अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। पंजाब में उपद्रवी किसान आंदोलन के नाम पर हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थी। कंगना रणौत के इस बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस ने कंगना पर एनएसए के तहत एक्शन लिए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'सोच समझ कर बयानबाजी करें कंगना'
हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि "राजनीति की समझ आने में कंगना रनौत को अभी समय लगेगा। फिल्मों में अभी तक कंगना स्क्रिप्ट पढ़कर काम करती रही है, लेकिन राजनीति फिल्मी स्क्रिप्ट पर नहीं चलती है। मंडी से सांसद बनने के बाद अब कंगना संवैधानिक पद पर हैं। इसलिए कंगना को अब मुद्दों की गंभीरता को समझ कर बयानबाजी करनी चाहिए"।

हरियाणा में हैं चुनाव, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
चुनावी राज्य हरियाणा में किसानों पर दिया ये बयान भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है। पंजाब के भाजपा नेता ने कंगना के बयान को निजी बयान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और पीएम मोदी किसानों के हितैषी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed