{"_id":"680dc03dd49660bb3205e9a9","slug":"mercury-in-una-reached-40-degrees-saturday-was-the-hottest-day-of-the-season-know-sunday-weather-update-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार; जानें रविवार का मौसम अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: ऊना में पारा 40 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार; जानें रविवार का मौसम अपडेट
Sun, 27 Apr 2025 10:57 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:57 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। एक और दो मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। ऊना में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी गर्मी सताने लगी है। राज्य के 15 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। एक और दो मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में 30 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने से लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। उधर, जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले मार्ग को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को 28 ग्लेशियर काटने पड़ेंगे। तीन दिन पहले मर्थालु नाला में 15 मीटर ऊंचे ग्लेशियर को काटकर सड़क बना दी गई थी लेकिन मौसम खराब होने पर दोबारा वहां ग्लेशियर आ गया और सड़क बंद हो गई।
विज्ञापन
कहां कितना तापमान...ऊना में 40, धौलाकुआं 37.9, कांगड़ा 36.9, हमीरपुर 36.8, मंडी 36.2, बरठीं 35.9, नाहन 35.1, बजौरा 32.7, चंबा 32.4, धर्मशाला 31.1, शिमला 26.6 और मनाली 25.7 डिग्री और बिलासपुर में 37.3 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन