फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical College Nahan ragging case 7 trainees suspended 75 thousand rupees fine

मेडिकल कॉलेज नाहन रैगिंग मामला: 7 प्रशिक्षु किए निलंबित, 3 माह नहीं आ पाएंगे कॉलेज; 75-75 हजार जुर्माना लगाया

Wed, 04 Dec 2024 08:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 08:59 PM IST
सार

रैगिंग मामले में मेडिकल कॉलेज नाहन के सात एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को तीन माह के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, साथ में प्रत्येक पर 75,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Medical College Nahan ragging case 7 trainees suspended 75 thousand rupees fine
मेडिकल कॉलेज नाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेडिकल कॉलेज नाहन में रैगिंग में शामिल सात एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को तीन माह के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक पर 75,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तूली ने बताया कि एंटी रैगिंग जांच समिति को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए संस्थागत जांच समिति ने पाया कि 2023 बैच के दो वर्षीय एमबीबीएस के सात प्रशिक्षु छात्र 26 नवंबर को अपने जूनियर्स की रैगिंग में शामिल थे।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि इन प्रशिक्षुओं ने अपने जूनियर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें निजी आवास पर ले जाकर लंबे समय तक खड़ा रखा। उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें अप्राकृतिक दंड दिया। हालांकि उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया। बता दें कि इस साल मेडिकल कॉलेज नाहन में रैगिंग का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले मार्च में कुछ जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में नौ प्रशिक्षु छात्रों को 45 दिन के लिए निलंबित किया था और 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


एक साल तक सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी नहीं हो पाएंगे शामिल
निलंबन और जुर्माने के अलावा रैगिंग में शामिल कॉलेज के सातों प्रशिक्षुओं को एक साल के लिए क्षेत्रीय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में संस्थान का प्रतिनिधित्व करने से वंचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed