चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, लखनऊ के प्रशिक्षु की हुई पहली एडमिशन
प्रशिक्षु ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज का चयन किया है। अब मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी, जिसके बाद कॉलेज में 100 से अधिक सीटें भरने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया स्तर पर हुई काउंसलिंग के माध्यम से लखनऊ के एक प्रशिक्षु ने कॉलेज में पहली एडमिशन करवाई है। प्रशिक्षु ने एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज का चयन किया है। अब मंगलवार से स्टेट कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी, जिसके बाद कॉलेज में 100 से अधिक सीटें भरने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में नए बैच के लिए एमबीबीएस की कुल 120 सीटें निर्धारित हैं। फिलहाल सभी सीटें खाली हैं। राज्य स्तर की काउंसलिंग शुरू होने के बाद इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन प्रक्रिया को सुचारु और आसान बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।
कमेटियां प्रशिक्षुओं का मेडिकल परीक्षण करने के साथ उनके दस्तावेजों की जांच करेंगी और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाएंगी। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि नए सत्र के लिए ऑल इंडिया काउंसलिंग के तहत एक प्रशिक्षु ने चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टेट काउंसलिंग के बाद सभी सीटें भर जाएंगी। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में मेडिकल ऑफिसर कमीशन टेस्ट में चंबा से एमबीबीएस करने वाली दो प्रशिक्षुओं ने प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। डॉक्टरों की कमी के बावजूद कॉलेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।