फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth is flourishing in physical efficiency test

शारीरिक दक्षता परीक्षा में फूल रहा युवाओं का दम

Fri, 08 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth is flourishing in physical efficiency test
बल्ह के गागल में आयोजित वनरक्षक भर्ती में शारीरिक परीक्षा के दौर से गुजरते युवा प्रतिभागी।
मंडी। वन विभाग की ओर से आयोजित वनरक्षक भर्ती में युवाओं का दम शारीरिक दक्षता परीक्षा में ही फूल रहा है। अधिकतर युवा दौड़ की बाधा ही पार नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को करीब एक हजार युवक-युवतियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। इनमें से 611 युवाओं ने ही भर्ती में भाग लिया। आधे से अधिक युवा दौड़, कूद में ही बाहर हो गए। 217 युवकों और 50 युवतियों ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

जिला मंडी में 38 वनरक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए बल्ह घाटी के गागल में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। अब तक करीब 3028 युवकों और 578 युवतियों समेत 3606 बेरोजगारों ने भर्ती परीक्षा की पहली बाधा को पार किया है।
विज्ञापन

मुख्य अरण्यपाल वन सर्किल मंडी एसके मुसाफिर ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रोजाना करीब 1100 बेरोजगार युवक-युवतियों को बुलाया जा रहा है। शुक्रवार को 267 बेरोजगार युवक-युवतियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की बाधा को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed