फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth created ruckus, broke glass of vehicles

Mandi News: युवक ने मचाया उत्पाद, वाहनों के शीशे तोड़े

Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth created ruckus, broke glass of vehicles
सुंदरनगर के देहवीं में हुड़दंगी द्वारा होटल के बाहर खड़े वाहन का तोड़ा शीशा।
सुंदरनगर (मंडी)। फोरलेन पर एक युवक ने उत्पात मचाते हुए कई वाहनों के शीशे और दो होटलों के मेन गेट तोड़ दिए। घटना शनिवार देर रात करीब एक बजे की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें हुड़दंगी उत्पाद मचाता हुआ दिख रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को देर रात ही हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कांगू के गांव देहवीं में एक हुड़दंगी सड़क पर बड़ा हथौड़ा लहराता हुआ घूमता रहा। बाद में उसने होटल और कई वाहनों पर हथौड़े से वार कर उनके शीशे तोड़ डाले। आरोपी ने एक होटल के मेन गेट को हथौड़े से तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक अन्य होटल के मुख्य गेट को भी नुकसान पहुंचाया। होटल के मालिक को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल कार्रवाई अमल में लाते हुए हुड़दंगी बाबू राम उर्फ बबलू को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed