फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth are becoming self-reliant by getting technical education: Sanjay Gupta

तकनीकी शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बन रहे युवा : संजय गुप्ता

Wed, 09 Oct 2024 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 09 Oct 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Youth are becoming self-reliant by getting technical education: Sanjay Gupta
आईटीआई जोगिंद्रनगर में आयोजित स्किल कनवेशन सरमनी में सम्मानित प्रशिक्षु मुख्याति​थि व ​शिक्षकों
आईटीआई जोगिंद्रनगर में स्किल कान्वोकेशन सरमनी में बोले तकनीकी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। तकनीकी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा हासिल कर हजारों युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बेटियों के आत्मसम्मान को भी अधिमान मिला है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आर्थिक विकास संभव होने के बाद देश भी विश्वगुरु की और अग्रसर होता जा रहा है। वह मंगलवार को आईटीआई जोगिंद्रनगर के स्किल कान्वोकेशन सरमनी में प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा समय में अकेले आईटीआई में ही नौ ट्रेडों पर लगभग 18 व्यवसायों पर युवा पीढ़ी प्रशिक्षित होकर रोजगार भी हासिल कर रही है। उन्होंने आईटीआई में मौजूद सुविधाओं व संसाधनों की जानकारी देने के साथ प्रशिक्षुओं को उनकी रुचि के तहत आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति के आधार पर अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। तकनीकी शिक्षा, खेलकूद गतिविधियों के अलावा संस्थान की शैक्षणिक सत्र में नाम कमाने वाले लगभग 200 से अधिक प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। इनमें अंकिता ठाकुर, रिया, पूजा, नेहा, रितिका, पायल, वंशिका, सिया, सुरभी, नेहा, तनवी, सपना, सोनू, कृष, रवि, प्रियंका, ईशा, प्रीति, बीरी सिंह, विशाल कुमार, स्वाति, आंचल, गगन, मुकेश, निशा, मिनाक्षी, किरण, शिवम, रोजी, रितिका, कोमल, इंदू, पायल, सोनिया, अंजली शामिल रहीं। इसके अलावा सुरभी, लक्ष्मी, चंपा, गौरव, राहुल, अखिल, आर्यन, मोहित, दिक्षित, अतुल, लवनीश, रोहित, हंस राज, वंशिका, शिवानी, किरण, भागमल, गगन, सिमरन, आयुष, पूनम, अनामिका, गुरदीप, लतिका, दिव्यांश, निखिल, दिव्या, मंजू, नेहा, सुनील, ममता, वर्षा, मती देवी, स्वाती, सपना, अर्जुन, सुनील, लोकेश, कोमल, राहुल, अभय वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed