{"_id":"611ba29a8ebc3e42a2149f28","slug":"young-man-hanged-himself-in-padhar-s-narla-mandi-news-sml380623995","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर के नारला में युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर के नारला में युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रंग (मंडी)। उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कुन्नू के वार्ड नारला के जुंढर गांव में सोमवार दोपहर बाद एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घर पर युवक की पत्नी मौजूद थी। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जुंढर निवासी देविंदर कुमार (28) अपने घर में पत्नी के साथ मौजूद था। परिवार के अन्य सदस्य रोजमर्रा के काम पर गए थे। पत्नी निचली मंजिल में काम कर रही थी। जैसे ही वह ऊपरी मंजिल पर गई तो देविंदर कुमार को फंदे पर लटका पाया। उसने घटना की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। देविंदर को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर परिजन उसे नजदीक के पधर अस्पताल ले गए।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।