फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   You may have to pay Rs 800 house tax for a 50 square meter house.

Mandi News: 50 वर्ग मीटर के घर का चुकाना पड़ सकता 800 रुपये गृह कर

Thu, 28 Nov 2024 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
You may have to pay Rs 800 house tax for a 50 square meter house.
मंडी। नगर निगम मंडी के मर्ज एरिया के वार्डों के लोग चार साल बाद भी विकास कार्यों से असंतुष्ट हैं। खासकर जब से नगर निगम ने आय बढ़ाने के उद्देश्य से गृह कर की नई दरें प्रस्तावित की हैं, तब से बैहना, दोहंधी और नेला वार्ड के कल्हयार गांव में विरोध तेज हो गया है। नगर निगम ने मर्ज एरिया में फोरलेन रोड के किनारे स्थित घरों को ए जोन और ग्रामीण इलाकों को बी जोन में रखा है।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी का कहना है कि फोरलेन किनारे स्थित कई व्यावसायिक संस्थानों के चलते बैहना और दोहंधी वार्ड को ए जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में जो लोग अपना घर किराये पर देते हैं, उन पर भी गृह कर लगाया जाएगा। बी जोन में स्थित ग्रामीण इलाकों, जिनमें कृषि भूमि और गोशालाएं शामिल हैं, पर कोई कर नहीं लगेगा। बी जोन के लिए गृह कर दर 16 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित की गई है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी का घर 50 वर्ग मीटर का है तो उन्हें साल में एक बार 16 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से 800 रुपये गृह कर चुकाना होगा।
विज्ञापन

हालांकि निगम ने इन क्षेत्रों से एकत्रित होने वाले गृह कर को स्थानीय विकास कार्यों पर खर्च करने का वादा किया है। मगर पिछले चार सालों में यहां के लोग निगम के विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इन वार्डों में स्ट्रीट लाइट, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों के सुधार के कार्य किए गए हैं, लेकिन नागरिकों का कहना है कि इन कार्यों में पर्याप्त गुणवत्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 से गृहकर वसूल रहा है निगम
निगम ने 2016 में नगर परिषद के समय से ही शहरी वार्डों में गृह कर वसूल करना शुरू किया था, लेकिन आय कम होने और खर्चा ज्यादा होने की स्थिति के चलते निगम के विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ा है। इन वार्डों में निगम की आय कम होने के कारण विकास कार्य धीमे पड़ गए हैं, जिससे लोग नाराज हैं। निगम के इन नए प्रस्तावों के खिलाफ स्थानीय निवासियों का विरोध जारी है। लोग यह मांग कर रहे हैं कि नगर निगम की ओर से उनके क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य किए जाएं और गृह कर की दरों में संशोधन किया जाए।




30 तक दर्ज करवाएं आपत्तियां और सुझाव
नगर निगम मंडी ने प्रस्तावित गृह कर को लेकर 30 नवंबर तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। ऐसे में तीन दिन ही शेष बचे हैं। अभी तक 5 ही आपत्तियां और सुझाव निगम के पास पहुंचे हैं। बैहना और दोहंधी वार्ड के ग्रामीण लोग 4 जोन ए, बी, सी और डी बनाने का सुझाव दे चुके हैं। 30 नवंबर के बाद प्रस्तावित गृह कर को लेकर आपत्तियों और सुझाव पर निगम के अगले माह होने वाले हाउस में मंथन किया जाएगा।


गृह कर को लेकर लोग आपत्तियां और सुझाव दर्ज करवा रहे हैं। 30 नवंबर का समय दिया गया है। इसके बाद हाउस में इस पर मंथन किया जाएगा।
-एचसी जसवाल, सहायक अभियंता, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed