फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   You can buy tickets through credit and debit cards in HRTC buses from today

Mandi News: एचआरटीसी की बसों में आज से क्रेडिट, डेबिट कार्ड से ले सकेंगे टिकट

Tue, 23 Apr 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
You can buy tickets through credit and debit cards in HRTC buses from today
शिमला के बाद मंडी डिपो में भी यात्रियों को मिलेगी सुविधा, 40 एंड्रायड ई-टिकटिंग मशीनें पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिपो में आज से बस टिकट का पेमेंट गूगल पे, फोन पे, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, स्मार्ट कार्ड, ई-वालेट आदि से कर सकेंगे। इसके लिए कंडक्टरों को एंड्रायड ई-टिकटिंग मशीनें दी जाएंगी। शुरुआत में मंडी डिपो के पास 40 एंड्रायड ई-टिकटिंग मशीनें पहुंच चुकी हैं। लंबे रूटों की बसों में आज से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे यात्रियों को पेमेंट करने में आसानी होगी और उन्हें अधिक पैसे लेकर साथ चलने की भी जरूरत नहीं होगी। टिकट के लिए कंडक्टर से पैसों के लेन दने में फुटकर का भी झंझट नहीं रहेगा। खास बात यह भी रहेगी कि यात्री ऑनलाइन टिकट की भी बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एचआरटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर जो बस लंबे रूट पर जा रही है, उसमें कितनी सीटें खाली हैं। यह भी सवारी देख सकेगी। पहले टिकट की बुकिंग एक दिन पहले या 4 से 5 घंटे पहले करवानी पड़ती थी, लेकिन अब अगर बस पंडोह में है तो यात्री मंडी से ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं। मंडी बस स्टैंड के अड्डा इंचार्ज और चीफ इंस्पेक्टर पवन गुलेरिया ने बताया कि 40 एंड्रायड ई-टिकटिंग मशीनें पहुंच चुकी हैं। बुधवार से यात्रियों को एंड्रायड ई-टिकटिंग से टिकट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले शिमला में भी एचआरटीसी ऐसी सेवाएं शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed