फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Yellow paw on encroachment in Padhar market, 10 illegal encroachments removed

Mandi News: पधर बाजार में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, 10 अवैध कब्जे हटाए

Mon, 09 Mar 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yellow paw on encroachment in Padhar market, 10 illegal encroachments removed
धर बाजार में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए एनएचएआई 
पधर (मंडी)। पधर बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संयुक्त अभियान चलाते हुए जेसीबी मशीन से अवैध कब्जों को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे और अन्य अतिक्रमण हटाए गए ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मार्च 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 68 कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 52 लोगों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि शेष 16 कब्जाधारकों ने प्रशासन से फरवरी तक का समय मांगा था। निर्धारित समय बीतने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को एनएचएआई और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 10 कब्जाधारकों के अवैध निर्माणों पर जेसीबी चला कर उन्हें हटाया। अभियान के दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर, तहसलदार डॉ. भावना वर्मा, नायब तहसीलदार विकास कौंडल, एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को लगभग दस अवैध कब्जों को हटाया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed