फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wushu players honored in Vallabh College

Mandi News: वल्लभ कॉलेज में सम्मानित किए वुशू खिलाड़ी

Mon, 30 Dec 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wushu players honored in Vallabh College
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के वुशू खिलाड़ियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुशू चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) की ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया है।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों के लिए महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। प्राचार्य सुरीना शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों, खेल प्रबंधकों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पुरुष वर्ग में तरनप्रीत सिंह गिल ने 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, विशाल ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आदित्य चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक व राहुल ठाकुर ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। चंदन ने 56 किलोग्राम भार वर्ग, सुमित ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन

तरुण ठाकुर ने 90 किलोग्राम भार वर्ग, पारस ने 52 किलोग्राम और मोहम्मद शमी ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महिला वर्ग में सानिया ने 75 किलोग्राम, साक्षी ने 70 किलोग्राम और कनिष्का ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। निमा ने 45 किलोग्राम, दीपिका ने 52 किलोग्राम, शिवानी ने 56 किलोग्राम और राधिका ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील सेन ने बताया कि महाविद्यालय मंडी के वुशू खिलाड़ी लगातार 3 वर्षों से राज्य स्तर पर चैंपियन बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed