फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers reached on foot for the public meeting place

जनसभा स्थल के लिए पैदल ही पहुंचे कार्यकर्ता

Mon, 27 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers reached on foot for the public meeting place
मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उमडी भीड़। पुलिस लाइन मंडी से महामृत्युंजय - फोटो : Mandi
मंडी। पीएम मोदी की जनसभा के लिए लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। यातायात प्लान के अनुसार शहर के बाहर ही लोगों को वाहन पार्क करने पड़े। इससे उन्हें पैदल ही जनसभा स्थल तक आना पड़ा। रैली के बाद देर शाम तक मंडी से बाहर जाने वाले रास्ते भी जाम रहे।
विज्ञापन

सुबह पुलघराट, भ्यूली, विक्टोरिया और सकोडी पुल से लोग पैदल ही जनसभा स्थल पर पहुंचे। जाम के कारण भी लोगों को परेशानी हुई। कुल्लू-मनाली, लाहौल एवं सराज घाटी सहित बंजार क्षेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को भ्यूली पुल के पास रोक दिया गया। पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से जाम खुलवाने में जुटे रहे। जनसभा में बुजुर्ग भी पहुंचे।
विज्ञापन

नारला के 84 साल के चुन्नी लाल और 94 साल के भगत राम ने बताया कि उन्हें पड्डल मैदान तक पहुंचना कठिन हो गया जब उन्हें विक्टोरिया पुल के पास ही उतार दिया। बड़ी मुश्किल से जनसभा स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed