फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Work of laying sewerage line started in ward three and seven in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में वार्ड तीन और सात में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Work of laying sewerage line started in ward three and seven in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर नगर परिषद में चल रहे सीवरेज कार्य की खुदाई में जुटे मजदूर। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सभी वार्ड शीघ्र ही सीवरेज सुविधा से जुड़ेंगे। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। करीब 47 लाख रुपये की धनराशि जलशक्ति विभाग के खाते में स्थानांतरित होने के बाद चरणबद्ध तरीके से टेंडर आवंटित कर अधूरे निर्माण को पूरा किया जाएगा। आठ लाख रुपये के प्रारंभिक टेंडर भी जलशक्ति विभाग ने आवंटित कर वार्ड तीन और सात में सीवरेज पाइप लाइन बिछाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दोनों वार्डों में करीब तीस लोगों को सीवरेज सुविधा का लाभ मिलेगा। वार्ड एक में अगले सप्ताह से सीवरेज पाइप बिछाई जाएगी। हालांकि विभाग के लिए यहां पर रेलवे लाइन की बाधा पेश आई है लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था देखते हुए छूटे करीब 20 घरों को सीवरेज सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। मंडी डिविजन से नगर परिषद के लिए पांच सौ मीटर पाइप लाइन यहां पहुंच गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद जोगिंद्रनगर में वार्ड वासियों को सीवरेज सुविधा का लाभ 2010 में मिलना शुरू हुआ था। अब तक 929 वार्डवासियों को सीवरेज कनेक्शन मिल चुके हैं। 1035 आवेदन जलशक्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे थे। अब शेष छूटे हुए करीब डेढ़ से दो सौ उपभोक्ताओं को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने के लिए वार्डवाइज टेंडर जलशक्ति विभाग की ओर से आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष ममता कपूर और उपाध्यक्ष अजय धरवाल के तीखे तेवरों के बाद जलशक्ति विभाग हरकत में आया है। अब हर वार्ड का निरीक्षण कर सीवरेज सुविधा के लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हुआ है। जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अराध्य ने कहा कि वार्ड चार समलोट और वार्ड सात शानन में सीवरेज कनेक्शन से छूटे घरों को पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार से वार्ड एक लक्ष्मी बाजार में कार्य शुरू होगा।
...
बिछाई जा रही पाइप लाइन
वार्डवाइज टेंडर आवंटित कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। करीब दो माह के अंतराल में नगर परिषद के हर वार्ड के बाशिंदों को सीवरेज सुविधा का लाभ मिलेगा।
-सूक्ष्म नाग, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed