{"_id":"696627070e9f18654f0a2c7e","slug":"work-is-getting-affected-due-to-absence-of-panchayat-secretary-mandi-news-c-90-1-ssml1025-182430-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत सचिव न होने से कार्य हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत सचिव न होने से कार्य हो रहे प्रभावित
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। प्रदेश सरकार के घर द्वार सुविधाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। धर्मपुर विकास खंड में कुल 54 पंचायतें हैं, जिनमें से दो पंचायतें नगर पंचायत में सम्मिलित की गई हैं। अभी तक उनका स्टाफ नहीं बदला गया। मौजूदा समय में 52 पंचायतें हैं उनमें मात्र 32 पंचायत सचिव कार्यरत हैं।
उनमें से भी दो सचिव सेवानिवृत्ति पर हैं। वर्तमान में एक पंचायत सचिव को दो या तीन पंचायतों का कार्यभार सौंपा गया है, जिसके चलते आम लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी ताराचंद, रोशन लाल, केहर सिंह, प्रदीप कुमार, मनीष, त्रिलोक चंद, रोशनी, कलादेवी, गीता, मीना आदि ने कहा कि पंचायत संबंधी काम नहीं हो रहे हैं। इससे समय भी बर्बाद हो रहा है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सचिवों के पद शीघ्र भरे जाएं। इसके बारे में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने बताया कि इसकी जानकारी आला अधिकारियों को है। संवाद