फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women died in bike accident

राशन लेकर बाइक पर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 22 Aug 2016 10:26 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 22 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
women died in bike accident
हादसे में मारी गई महिला। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। डडौर तत्तापानी सड़क पर नलसर के समीप एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से इसपर सवार 36 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के टायर के नीचे महिला का सिर आ गया और धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। पुलिस ने महिला की पहचान 36 वर्षीय लज्या देवी पत्नी फागणू राम निवासी दरबाथू तहसील बल्ह के रूप में की है। एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दरबाथू निवासी लज्या देवी अपने किसी रिश्तेदार के साथ नलसर में सरकारी डिपो से राशन लेने आई हुई थी। सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे जब वह बाइक पर वापस घर जाने लगी तो नलसर के समीप बाइक नंबर एचपी 33 सी 7530 सामने से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 31 ए 8611 की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार महिला राशन की बोरी समेत गिर गई और ट्रक के टायर के नीचे आकर उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे से क्षेत्र में दहशत फैल गई तथा सैकड़ों लोग दुर्घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगों ने सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बल्ह पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया। पुलिस ने ट्रक डाइवर होशियारपुर निवासी केवल कृष्ण को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है तथा हादसे की जांच तेज कर दी है। नलसर में हुए इस दर्दनाक हादसे का कारण क्या रहा। इसके बारे में बल्ह पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed