फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women are selling worship materials outside the temple complex.

Mandi News: महिलाएं बेच रहीं मंदिर परिसर के बाहर पूजा सामग्री

Tue, 21 Jul 2026 11:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
Women are selling worship materials outside the temple complex.
मंडी शहर के बाबा भूतनाथ मंदिर के बाहर पूजा सामग्री बेचती ग्रामीण परिवेश की महिलाएं। संवाद
मंडी। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए ग्रामीण परिवेश की महिलाएं मंदिर परिसर के बाहर बैठ पूजा सामग्री बेच कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। सामग्री में भांग, धतुरा, लाल, पीले, नीले फूल, और बिल्व पत्र के पैकेट 20 रुपये की दर से बेचे जा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि वह रोजाना भूतनाथ मंदिर, महामृत्युंजय व नील कंठ महादेव मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री बेचती हैं। महाशिवरात्रि और सावन में सभी भूतनाथ मंदिर के बाहर बैठती हैं। द्रंग क्षेत्र से ब्रह्मी देवी, कटौला से बेगी देवी, कोटली से केसरी देवी, शांति देवी आदि ने बताया कि सावन माह में शिव की पूजा के लिए भांग-धतुरा जंगलों से मिल जाता है लेकिन बिल्लव पत्री और फूल लोगों से खरीदने पड़ते हैं। सभी महिलाएं 3-4 सौ रुपये दिहाड़ी कमा लेती हैं। महाशिवरात्रि और सावन माह में उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। पूजा सामग्री के अतिरिक्त लोशटी, मकोल, गोष्टू और स्थानीय सब्जी उत्पाद की भी अन्य दिनों बिक्री करती हैं। सोमवार सुबह से ही मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ होने से अच्छी कमाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed