फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women are not taking advantage of the breastfeeding room of MCH

Mandi News: एमसीएच के स्तनपान कक्ष का महिलाएं नहीं ले रहीं लाभ

Sun, 24 Aug 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women are not taking advantage of the breastfeeding room of MCH
एमसीएच मंडी में बनाया गया स्तनपान कक्ष। संवाद
मंडी। एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल) मंडी में स्थापित स्तनपान कक्ष का महिलाएं लाभ नहीं उठा पा रही हैं। जानकारी न होने से अधिकांश महिलाएं शिशुओं को खुले में ही दूध पीला रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के तहत पिछले दिनों एमसीएच के गायनी और बाल रोगी ओपीडी के समीप स्तनपान कक्ष का शुभारंभ किया गया है। ममता संस्थान के सहयोग से खोले गए इस स्तनपान केंद्र में महिलाएं बिना किसी संकोच के शिशुओं को आराम से दूध पीला सकती हैं।
विज्ञापन

कक्ष के बारे महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्धारित क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। आज सभी लोग गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पतालों में ही करवाते हैं और मां के पहले दूध को व्यर्थ न फेंकते हुए इसे शिशु को पिलाते हैं। इसी को देखते हुए अस्पतालों में शिशुओं को दूध पिलाने के लिए स्तनपान कक्ष खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

अगस्त माह में एमसीएच मंडी में महिलाओं की सुविधा के लिए स्तनपान कक्ष का शुभारंभ किया है। महिलाओं को इस बारे में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही इस मुहिम को और तेज करवाया जाएगा।
-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed