फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman forced to lend a helping hand to raise children

Mandi News: बच्चों की परवरिश के लिए हाथ फैलाने के मजबूर महिला

Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman forced to lend a helping hand to raise children
मंडी। सरकाघाट की पंचायत गैहरा के जनीण गांव की विधवा महिला तीन बच्चों की परवरिश के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाने को मजबूर है। हेमलता के पति भूप सिंह की एक साल पहले घर में आग से झुलसने से मौत हुई थी। उसके 19 दिन बाद हेमलता ने बेटे को जन्म दिया। इससे पहले उसकी आठ और पांच साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

तीनों बच्चों की परवरिश करना हेमलता के लिए अब चुनौती बन गया है। भूप सिंह परिवार में कमाने वाला इकलौता था। उनकी मौत के बाद सारी जिम्मेदारियां हेमलता संभाल रही है। महज 29 साल की हेमलता परिवार का पालन-पोषण करने के लिए अब सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रही है। नौकरी के लिए वह पंचायत से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक अपना दर्द सुना चुकी है। बच्चों की परवरिश को लेकर हेमलता उपायुक्त मंडी से भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

हेमलता के सास-ससुर भी बुजुर्ग हैं। गैहरा पंचायत के प्रधान रूपलाल ने बताया कि महिला के परिवार की हालत बेहद गंभीर है। पंचायत की ओर से उन्हें बीपीएल सूची में डाला है। इसके अलावा उनकी मदद के लिए पंचायत समाजसेवियों और अधिकारियों- नेताओं से भी गुहार लगाई जा रही है। महिला कच्चे मकान में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed