फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will picket in Delhi for restoration of old pension

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए दिल्ली में देंगे धरना

Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Will picket in Delhi for restoration of old pension
मंडी। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर आर्गेनाइजेशन ने दिल्ली स्थित जंतरमंतर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल इस विषय को लेकर मानव संसाधन एवं विकास मंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

अगर सरकार शीघ्र कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो संघ अन्य संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली के जंतरमंतर पर एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम लागू की है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है। प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि देशभर में मौजूदा समय में करीब 12 लाख अध्यापक हैं। इन्हें सरकार ने पेंशन सुविधा से वंचित कर दिया है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से वार्ता के लिए समय की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता सफल नहीं होती तो शीघ्र ही आगामी दिनों में दिल्ली के जंतरमंतर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें देशभर के अध्यापक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed