{"_id":"61b23b0513fe7f731d0e9981","slug":"will-not-be-afraid-and-fight-the-challenges-only-then-will-the-goal-be-achieved-sdm-mandi-news-sml392913197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरकर नहीं डटकर चुनौतियों से लड़ेंगे तभी लक्ष्य करेंगे हासिल : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरकर नहीं डटकर चुनौतियों से लड़ेंगे तभी लक्ष्य करेंगे हासिल : एसडीएम
विज्ञापन
जोगिंद्रगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डरकर नहीं डटकर जब चुनौतियों का सामना करेंगे तभी लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। समाज में भ्रांतियां और कुरीतियां फैलने से महिलाओं का उत्पीड़न हुआ। अब सरकार महिलाओं को आगे लाने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बेटी खड़ी होगी तभी देश की जीत भी बड़ी होगी। यह बात जोगेंद्रनगर की आईटीआई डोहग में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कही।
विशेष अतिथि विकास खंडाधिकारी विवेक चौहान ने कहा कि अपराजिताएं चुनौतियों का दृढ़ इच्छा शक्ति से सामना करें। असफलताओं से घबराएं नहीं। सहायक जन सूचना अधिकारी राजेश जसवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार वचनबद्ध है।
आईटीआई की अपराजिताओं पेश की मिसाल : डॉ. आंचल
चिकित्साधिकारी डॉ. आंचल ने कहा कि घर चलाने वाली अपराजिताएं अब देश चला रही हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता पर मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। कोरोना संकट में जब पूरा देश घरों में बंद था उस वक्त आईटीआई की अपराजिताओं ने आठ से दस हजार मास्क बनाकर अनूठी मिसाल पेश की। मास्क न केवल जरूरतमंद लोगों के सुरक्षा कवच बने बल्कि अस्पताल के चिकित्सक, संक्रमित मरीज और फ्रंट लाइन वर्करों के भी काम आए।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बन रही हैं छात्राएं : तनुज
आईटीआई डोहग के प्राचार्य तनुज शर्मा ने कहा कि करीब दो सौ प्रशिक्षु छात्राओं को बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, कोपा, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलॉजी, इंब्रॉयडरी ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। करीब 12 सौ छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार दिलाया गया। इस समय डेढ़ सौ से अधिक प्रशिक्षु छात्राएं प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। 2020 में 120 प्रशिक्षु छात्राएं संस्थान से पासआउट हुईं। इनमें सौ को रोजगार भी मिला।
दो मिनट का रखा मौन
वीर योद्धा सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य वीर सैनिकों की अकस्मात मृत्यु पर अपराजिता कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें सभी सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

मंडी के जोगिंद्रनगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती य?- फोटो : Mandi

मंडी के जोगिंद्रनगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षु व अन्य- फोटो : Mandi