फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Will not be afraid and fight the challenges, only then will the goal be achieved: SDM

डरकर नहीं डटकर चुनौतियों से लड़ेंगे तभी लक्ष्य करेंगे हासिल : एसडीएम

Thu, 09 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will not be afraid and fight the challenges, only then will the goal be achieved: SDM
जोगिंद्रगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डरकर नहीं डटकर जब चुनौतियों का सामना करेंगे तभी लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। समाज में भ्रांतियां और कुरीतियां फैलने से महिलाओं का उत्पीड़न हुआ। अब सरकार महिलाओं को आगे लाने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बेटी खड़ी होगी तभी देश की जीत भी बड़ी होगी। यह बात जोगेंद्रनगर की आईटीआई डोहग में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कही।
विज्ञापन

विशेष अतिथि विकास खंडाधिकारी विवेक चौहान ने कहा कि अपराजिताएं चुनौतियों का दृढ़ इच्छा शक्ति से सामना करें। असफलताओं से घबराएं नहीं। सहायक जन सूचना अधिकारी राजेश जसवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार वचनबद्ध है।
विज्ञापन

आईटीआई की अपराजिताओं पेश की मिसाल : डॉ. आंचल
चिकित्साधिकारी डॉ. आंचल ने कहा कि घर चलाने वाली अपराजिताएं अब देश चला रही हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता पर मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। कोरोना संकट में जब पूरा देश घरों में बंद था उस वक्त आईटीआई की अपराजिताओं ने आठ से दस हजार मास्क बनाकर अनूठी मिसाल पेश की। मास्क न केवल जरूरतमंद लोगों के सुरक्षा कवच बने बल्कि अस्पताल के चिकित्सक, संक्रमित मरीज और फ्रंट लाइन वर्करों के भी काम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बन रही हैं छात्राएं : तनुज
आईटीआई डोहग के प्राचार्य तनुज शर्मा ने कहा कि करीब दो सौ प्रशिक्षु छात्राओं को बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, कोपा, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलॉजी, इंब्रॉयडरी ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। करीब 12 सौ छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार दिलाया गया। इस समय डेढ़ सौ से अधिक प्रशिक्षु छात्राएं प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। 2020 में 120 प्रशिक्षु छात्राएं संस्थान से पासआउट हुईं। इनमें सौ को रोजगार भी मिला।

दो मिनट का रखा मौन
वीर योद्धा सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य वीर सैनिकों की अकस्मात मृत्यु पर अपराजिता कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें सभी सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।

मंडी के जोगिंद्रनगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती य?

मंडी के जोगिंद्रनगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती य?- फोटो : Mandi

मंडी के जोगिंद्रनगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षु व अन्य

मंडी के जोगिंद्रनगर की डोहग आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षु व अन्य- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed