फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   When the road for Rushada started being built again, the villagers distributed prasad

Mandi News: रूशाड़ा के लिए फिर बनने लगी सड़क तो ग्रामीणों ने बांटा प्रसाद

Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
When the road for Rushada started being built again, the villagers distributed prasad
थुनाग (मंडी)। आपदा में बहुत कुछ खो चुके रूशाड़ा गांव के लिए वीरवार को जब सड़क का पुनर्निर्माण शुरू हुआ तो प्रभावितों की आंखें चमक उठीं। ग्रामीणों ने प्रसाद बांटकर खुशी मनाई। आपदा के 23 दिन बाद भी गांव में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण से गांव में विकास की शुरुआत हो सकेगी।
विज्ञापन

30 जून की आपदा ने गांव को भारी नुकसान पहुंचाया था। मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बह गई थी। इससे गांव का संपर्क दुनिया से कट गया था। ग्रामीणों ने सरकार से एकमात्र सड़क के पुनर्निर्माण की मांग रखी थी। आपदा ने गांव को मलबे में दफन कर दिया था। ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे, मगर दिलों में एक ही पुकार थी हमें राशन नहीं, सड़क चाहिए।
विज्ञापन

स्थानीय बोध राज, केवल कृष्ण, ओम प्रकाश, सावित्री देवी, गंगा और रेसमू ने कहा कि राशन तो है, लेकिन सड़क के बिना जीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थी दिनेश, गोलू, मोनू, डिंपल और सोनू ने कहा कि बिना सड़क के स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है। इंद्र सिंह, दलवीर और गोकुल चंद के घर, जमीन और सपने आपदा में बह गए। वे खुले आसमान तले रातें काट रहे हैं। प्रशासन की मदद नाकाफी रही। प्रधान नरेश ठाकुर ने एक प्रभावित को चार बिस्वा जमीन देने का वादा किया है। अब सड़क का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed