{"_id":"669bc1c4e4c603766d0d6079","slug":"web-designing-and-ai-will-be-taught-in-jogindernagar-college-mandi-news-c-90-1-ssml1026-131387-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में होंगी वेब डिजाइनिंग और एआई की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में होंगी वेब डिजाइनिंग और एआई की पढ़ाई
Sun, 21 Jul 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 21 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर कॉलेज में काउंसलिंग के लिए पहुंची छात्राएं। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में पहली बार प्रोफेशनल कोर्स शुरू हो रहे हैं। नए सत्र की पढ़ाई में यूजी के विद्यार्थियों को वेब डिजाइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषयों में आरक्षित सीटों पर निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। पर्यटन, स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अभ्यर्थियों को कोर्स शुरू होंगे। इससे पहले बीबीए, बीसीए की पढ़ाई में आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक तौर पर मजबूत हो चुके विद्यार्थियों को टैली, शॉफ्ट स्किल का लाभ दिलाया जा चुका है।
जोगिंद्रनगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि एमबीए और एमकॉम की पढ़ाई भी जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से पत्राचार किया गया है। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए इंगलिश और इक्नोमिक्स की पढ़ाई के लिए भी आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। आधुनिक प्रयोगशालाओं के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए संसाधन और वातानुकूल कमरों में पढ़ाई के लिए अनभुवी शिक्षक भी तैनात है।
एक हजार विद्यार्थियों ने जमा नहीं करवाई फीस
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में नए सत्र की पढ़ाई के लिए कुल 1800 आवेदन दर्ज हुए हैं। इनमें करीब एक हजार विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है। ऐसे में पंजीकृत विद्यार्थियों के दाखिलों को लेकर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए विभिन्न विषयों के पात्र विद्यार्थियों को दूसरी मेरिट लिस्ट में अधिमान मिलेगा। इसमें कला संकाय के इतिहास विषय की 60 अतिरिक्त सीटों के विद्यार्थियों के दाखिले सुनिश्चित करवाए जाएंगे। बीए, बीकॉम, बीएससी की आरक्षित 80 खाली सीटों में भी विद्यार्थियों के दाखिले पूर्ण होंंगे।