फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   We will knock the doors of the court for the rights of the workers: Sant Ram

मजदूरों के हक के लिए खटखटाएंगे न्यायालय का दरवाजा : संत राम

Thu, 24 Apr 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
We will knock the doors of the court for the rights of the workers: Sant Ram
बालीचौकी (मंडी)। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं मजदूर नेता संत राम ने श्रमिक कल्याण बोर्ड में मजदूरों के विभिन्न योजनाओं के रुके हुए लाभों को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने का एलान किया है।
विज्ञापन

बालीचौकी में आयोजित बैठक में मजदूरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों मजदूर श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत हैं। ऐसे में मजदूरों ने विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिक कल्याण बोर्ड में कई योजनाओं में आवेदन किया है, लेकिन चार सालों से मजदूरों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

आवेदनों को वापस किया जा रहा है। बोर्ड के दोहरे रवैये से कामगार परेशान हैं। जिला मंडी में करीब 85 हजार मजदूर पंजीकृत हुए हैं, लेकिन अभी तक मात्र पांच हजार लोगों की ई-केवाईसी हो पाई है। अभी तक 80 हजार मजदूरों की ई-केवाईसी करवाना शेष है। कामगारों के लंबित दावों का निपटारा उस समय की अधिसूचना के आधार पर किया जाना चाहिए अन्यथा उनका संगठन कामगारों के हक में न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। इस अवसर पर पर युवा कांग्रेस के जिला सचिव देवेंद्र प्रताप, मेघ सिंह पालसरा, हैपी पराशर, कामगार संगठन के सलाहकार एडवोकेट देश मित्र ने भी अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed