{"_id":"68c9afe341867d44a10e9247","slug":"waterlogging-in-the-hostel-200-students-are-in-trouble-mandi-news-c-90-1-mnd1001-169795-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हॉस्टल में जलभराव, 200 बच्चों की अटकी रहीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हॉस्टल में जलभराव, 200 बच्चों की अटकी रहीं सांसें
विज्ञापन
धर्मपुर बाजार में बाढ़ की चपेट में आने क्षतिग्रस्त हुई दुकानें। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। सोन खड्ड में बाढ़ आने के चलते बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल की धरातल मंजिल पानी में डूब गई। हॉस्टल में रह रहे करीब 200 बच्चों की सांसें रातभर अटकी रहीं।
डॉ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ भी सहमा रहा। सभी ने जागकर रात बिताई। जलभराव होने से स्थानीय प्रशासन तत्काल बचाव और राहत कार्य के लिए पहुंचा। डीएसपी संजीव सूद की अगुवाई में दल पहुंच गया। फायर ब्रिगेड समेत अन्य सुरक्षा उपकरण के साथ टीमें रात दो बजे ही स्कूल परिसर में तैनात रहीं।
बाढ़ से स्कूल मैदान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इधर, स्थानीय भाजपा नेता रजत ठाकुर ने बताया कि बाढ़ ने धर्मपुर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाईपास से लेकर बाजार तक पानी ने तबाही मचाई। दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हुक्कल से लेकर शिव दवाला, कलसवाई, लोअर बाजार धर्मपुर, कांढापत्तन तक तबाही मची है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग बता रहे हैं कि साल 1962 के बाद पहली बार खड्ड का यह रूप देखने को मिला है। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को बचाव व राहत पहुंचाने के लिए धर्मपुर भेजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
....
रात को करीब दो बजे जैसे ही बाढ़ आने की जानकारी प्राप्त हुई वह एसएचओ विनोद के साथ धर्मपुर पहुंचे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सभी प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
-जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम धर्मपुर