{"_id":"685d921441b96184cf0bf88e","slug":"water-will-be-drained-from-the-roof-of-the-bus-adda-mandi-building-mandi-news-c-90-1-mrt1064-160401-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बस अड्डा मंडी के भवन की छत से होगी पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बस अड्डा मंडी के भवन की छत से होगी पानी की निकासी
विज्ञापन
मंडी बस अड्डे की छत पर सफाई करते कर्मचारी। पानी की निकासी के लिए सिविल विंग को लिखा पत्र । संवा
मंडी। अंतरराज्यीय बस अड्डा मंडी के भवन की छत पर पानी की निकासी का जल्द समाधान होगा। इसे लेकर एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने निगम के सिविल विंग को पत्र लिखा है।
वीरवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस अड्डे की छत का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। तालाब बनी छत से पानी का रिसाव होने के परिसर में बनी दुकानों में भी पानी आ रहा था। इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मौके का दौरा कर बस अड्डे की छत की सफाई के निर्देश दिए थे। छत में बड़ी मात्रा में कीचड़ और किनारों पर घास उगी थी। मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने निरीक्षण कर समस्या का तुरंत समाधान करने को कहा था।
वीरवार को बस अड्डे की छत पर कर्मचारी सफाई करते दिखे। बस अड्डा प्रभारी के अनुसार कीचड़ को हटाया गया है। घास भी उखाड़ दी है। पानी की निकासी का समाधान करना निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। छत उबड़-खाबड़ और गड्ढे होने से कई जगह पानी ठहरा हुआ है।
विज्ञापन
...
बस अड्डे का दो बार निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया है। पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए सिविल विंग को पत्र लिख दिया गया है। तुरंत उन्हें समाधान करवाने को कहा है।
-अखिल अग्निहोत्री, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी