फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water tanks in schools will be cleaned every month

स्कूलों में लगी पानी की टंकियां हर माह होंगी साफ

Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water tanks in schools will be cleaned every month
मंडी। जलजनित रोगों से बचाव को लेकर जोनल अस्पताल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने जलशक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग को हर माह स्कूलों की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव व कस्बों में जल जनित रोग फैलने वाले स्थानों को चिह्नित करें और वहां स्वच्छता की उचित व्यवस्था करें। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खंड एवं उपमंडल स्तर पर व्हाट्स ग्रुप बनाकर आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए एसडीएम और बीडीओ को सूचित करें। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें। जिला के सभी स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पर्याप्त दवाइयों के स्टॉक की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाएं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, गैस्ट्रोएंटराइटिस और दूषित भोजन व जल के सेवन से हेपेटाइटिस-ए जैसी घातक बीमारियों का खतरा रहता है। इनसे बचाव को समय रहते कदम उठाएं। उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन घातक बीमारियों के नियंत्रण व बचाव के लिए आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम जन-जन तक संदेश पहुंचाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, नगर निगम मंडी के आयुक्त सचिव एचएस राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह, सभी बीएमओ व एसएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed