फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water samples filled in diarrhea affected area

डायरिया प्रभावित क्षेत्र में भरे पानी के सैंपल

Sun, 08 Aug 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Water samples filled in diarrhea affected area
पटड़ीघाट में डायरिया प्रभावित लोगों के घरों से भरे गए पानी के सैंपल। - फोटो : Mandi
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट में फैले डायरिया मामले में संज्ञान लेते हुए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित गांवों का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन

लोगों से एहतियात बरतते हुए पानी को उबाल कर पीने तथा साफ सफाई रखने की अपील की। शुक्रवार को पटड़ीघाट पंचायत में एक साथ डायरिया के 17 मामले सामने आए थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव पहुंच कर लोगों को ओआरएस घोल और पानी को उबाल कर पीने की अपील की थी।
विज्ञापन

लोगों पर नजर रखी जा रही थी। रविवार को डायरिया मामलों से सुधार हुआ है। इसके चलते जलशक्ति विभाग ने गांव पहुंचकर पानी के नमूने लिए हैं। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता कमल कुमार ने टीम सहित प्रभावित लोगों से मिल कर उनका हाल जाना तथा डायरिया से प्रभावित लोगों के नलों से पानी के सैंपल लिए। स्थानीय लोगों के कहने पर बावड़ी का भी सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता कमल कुमार ने लोगों से अपील की है कि बरसात के चलते लोग नलों का पानी ही पीने में प्रयोग करें। टंकियों की समय-समय पर सफाई करते रहे। इस बारे खंड चिकित्सा अधिकारी बलद्वाड़ा अशोक चौहान ने बताया कि डायरिया ग्रसित लोगों की तबीयत बेहतर है। विभागीय कर्मचारी लोगों के घर-घर पहुंच कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

शनिवार और रविवार को गांव में डायरिया का कोई नया मामला नहीं आया है। कहा कि गांव में डायरिया का मुख्य कारण फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है। पानी की रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चलेगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed